Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:46 PM
राजनीति / Aug 10, 2025

गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को संसद रत्न मिलना प्रत्येक गोरखपुर वासियो के लिए गर्व का विषय-मिन्नत गोरखपुरी

सांसद रत्न मिलने पर सम्मानित किये गए सदर सांसद गोरखपुर।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सांसद रत्न मिलने के बाद गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला जी को गोरखपुर शहर के साहित्यकारों एवं कवि की तरफ से गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी,शायर,साहित्यकार,लेखक एवं कवि मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में कुछ कवियों ने सदर सांसद रवि किशन शुक्ला से उनके आवास पर मुलाकात की उन्हें दुशाला भेंट किया और साथ ही साथ एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया |

 इस अवसर पर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को सांसद रत्न मिलना गोरखपुर के प्रत्येक वासियो के लिये गर्व का विषय है जिस पर सदर सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ-साथ गोरखपुर की सम्मानित जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया | इस अवसर पर गौतम गोरखपुरी,हमजा रंगरेज,सौम्या यादव,शाहीन शेख, रूप रानी,राज शेख आदि उपस्थित रहे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap