Tranding
Sat, 30 May 2026 04:30 PM

डीएम व एसपी ने किया आरओ/एआरओ परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा आरओ/एआरओ परीक्षा को सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महाराजगंज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था से बचा जा सके।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महाराजगंज,बिशप एकेडमी महाराजगंज, लिटिल फ्लावर स्कूल, महाराजगंज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महाराजगंज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पुरैना महाराजगंज, शिव जगत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, भिटौली , महाराजगंज, पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज, परतावल, महराजगंज सहित अन्य सभी का निरीक्षण किया।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap