Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:09 PM

जनपद में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत की गई सघन चेकिंग

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में महराजगंज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में आगामी श्रावण मास के अवसर पर शांति /सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक सघन वाहन और व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया!

श्रावण मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों के दौरान जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता होती है। इन अवसरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु और लोग विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं, जिसके कारण भीड़-भाड़ बढ़ती है और सुरक्षा जोखिम की संभावना भी बढ़ जाती है।

धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा जाएगी।

महराजगंज जनपद के सभी थानों को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं।

वाहन चेकिंग: प्रमुख मार्गों, चौराहों, और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। दोपहिया, चारपहिया, और भारी वाहनों की जांच में विशेष ध्यान दिया गया। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, और बिना वैध दस्तावेजों के वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

व्यक्ति चेकिंग: संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और पहचान पत्रों की जांच की गई। विशेष रूप से उन स्थानों पर ध्यान दिया जा रहा है , जहां भीड़ अधिक होने की संभावना है।

संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर: भारत-नेपाल सीमा के निकट होने के कारण महराजगंज में सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है सोनौली जैसे महत्वपूर्ण चेकपोस्ट पर विशेष जांच की व्यवस्था की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap