Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:34 AM

थाना दोकटी पुलिस ने एक गुम हुए मोबाइल फोन को किया बरामद

मोबाइल स्वामीगण ने दोकटी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद

धनंजय शर्मा

बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस ने एक गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया है।

पुलिस बयान के अनुसार आवेदन कर्ता का मोबाईल बाजार जाते समय व कार्य करते समय कहीं गुम हो गया था। जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना दोकटी पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 05.07.2025 को थाना दोकटी के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया । अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा दोकटी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया ।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap