Tranding
Sat, 18 Apr 2026 07:34 PM

रूठ कर घर से नाबालिक लड़की का निकलना महंगा पड़ा, गोरखपुर में हुआ दुष्कर्म

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मटियारिया थाना क्षेत्र के एक गांव से परिजनों से रूठ कर गोरखपुर पहुंची एक नाबालिग लड़की से टेंपो चालक ने दुष्कर्म किया। लड़की 18 जून को घर से निकलकर ट्रेन से गोरखपुर पहुंची थी,वहां टेंपो चालक शिकारपुरा थाने के चतुर्भुज निवासी ताहिर दीवान ने लड़की कोअपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि आरोपी ताहिर दीवान को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। पुलिस केअनुसार नाबालिग लड़की बीती 18 जून को परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई,और ट्रेन से गोरखपुर पहुंच गई। परिजनों ने उसकी तलाश स्तर से की परंतु कोई कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन उस लड़की का फोन उसके परिवार के पास आया,उसने अपनी सारी आपबीती सुनाई,उसने बताया कि वह अभी गोरखपुर में है। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मटियारिया थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मोबाइल के लोकेशन की जांच करने में लग गई, गोरखपुर स्टेशन के पास आरोपी शिकारपुर थाना के चतुर्भुजवा गांव निवासी टेंपो चालक,ताहिर दीवान,उम्र 37 वर्ष लड़की को मिल गया, उसने लड़की से बातचीत कर उसके घर के बारे में जानकारी ली,उसने लड़की को बताया कि उसका घर भी बेतिया में है वह उसे घर छोड़ देगा।थाना अध्यक्ष ने लड़की से पूछताछ के बाद मटियारिया थाना अध्यक्ष,दुर्गेश कुमार से संपर्क कर सारी बातों की जानकारी दी मटेरियरिया थाना अध्यक्ष अपने पूरे दल बल के साथ चौतरवा थाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap