Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:55 AM

स्पेशल ट्रेन की स्लीपर बोगी में मिला वृद्ध का शव

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन के स्लीपर बोगी में देवरिया सेआ रहे हैं एक वृद्ध की मौत हो गई,मृतक यूपी के देवरिया जिला के मिश्रौली गांव निवासी,राम बच्चन चौहान,उम्र 60 वर्ष,आनंद विहार से राधिकापुर जाने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 14012 के बोगी नंबर S 2 में सफर कर रहे थे,उनको गोरखपुर में उतरना था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।इस वजह से वह गोरखपुर नहीं उतर सके। ट्रेन खुलने के बाद जो बोगी में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने उन्हें बेड पर मृत् देखकर इसकी सूचना नरकटीयागंज रेल पुलिस को सूचना दी। ट्रेन शाम करीब 8:00 बजे आसपास नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची,जंक्शन पर गाड़ी के पहुंचने के बाद जांच कर बोगी से रामबचन चौहान के शव को उतारा गया,इस दौरान लगभग 45 मिनट तक ट्रेन रोकना पड़ा,हालांकि मृत यात्री के पॉकेट से आधार कार्ड मिला,उसीआधार कार्ड पर के पता पर उसके परिजनों को सूचित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap