Tranding
Sat, 30 May 2026 07:12 PM
अपराध / Jan 20, 2026

14 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से हुआ गायब,प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी मतीउल्लाह का14 वर्षीय पुत्र दानिश इकबाल रहस्यमय ढंग से गायब हो गया।इस संबंध में उसकी मां तसलीमा खातून ने सिरसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में, तसलिमाम खातून ने बताया है कि उनका पुत्र दानिश इकबाल बेतिया के छावनी मोहल्ले में अपने बड़े भाई अब्दुल कैश के साथ रहकर पढ़ाई करता है।वह दो-तीन दिन पहले घर आया हुआ था, 12 जनवरी को वह बेतिया जाने के लिए बैग में कपड़े व खाने-पीने का सामान लेकर घर से निकला था,लेकिन अपने क्वार्टर पर नहीं पहुंचा, उन्होंने बताया कि दानिश इकबाल के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं,घर से निकलने के बाद दानिश ने अपने पिता को एक वॉइस मैसेज भेज भेजा था,जिसमें उसने बताया था कि दो-तीन लड़के उसका मोबाइल फोन छीनने के इरादा से उसका पीछा कर रहे हैं,हालांकि उसने यह कहा कि घबराने की कोई बात नहीं,वह सुरक्षित है, इसके कुछ समय के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।परिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन दानिश काअब तक कोई सुराग नहीं मिल सका,इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिरसिया थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
63

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap