Thu, 24 Jul 2025 08:49 AM
धार्मिक / Jun 05, 2025

ईदगाह में 10 दरगाह आला हज़रत पर 11 और खानकाह ए नियाज़िया व जामा मस्जिद में 9 बजे अदा की जाएगी ईद-उल-अज़हा की नमाज़।

*गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की सहूलियत के लिए 2 शिफ्टों में होगी नमाज़ अदा।

बरेली, उत्तर प्रदेश।

मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार ईद-उल-अज़हा देश भर में 07 जून को मनाया जाएगा। इस दिन मुसलमान सबसे पहले नमाज़ अदा करते है इसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी देते है। ईदगाह समेत सभी प्रमुख दरगाहों,ख़ानक़ाहों व मस्जिदों की इन्तेज़ामिया कमेटी ने ईद की नमाज़ का वक़्त मुकर्रर कर दिया है। *मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह दस(10.00) बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार सन्दल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर नमाज़ अदा की जाएगी। वहीं गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की सहूलियत के मद्देनज़र दो शिफ्टों में नमाज़ अदा की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे दूसरी शिफ्ट 7.30 बजे अदा की जाएगी। दरगाह आला हज़रत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में ग्यारह(11.00) नमाज़ अदा की जायेगी।*

*5.40* जखीरा की दुलिया वाली।

*6.00* चौकी चौराहा मस्जिद।

*6.15* कांकर टोला की नूरानी मस्जिद।

*6.30* *दरगाह ताजुश्शरिया*,रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,थाना किला की शाही मस्जिद,कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद,बालजती की गुलर वाली मस्जिद,स्वाले नगर रोड की कोड़ा शाह मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनार मस्जिद,ब्रह्मपुरा की सैय्यदो वाली मस्जिद।

*6.45* बिहारीपुर राजों का कब्रिस्तान की छोटी मस्जिद।

*7.00* *दरगाह शाह शराफत मियां* सैलानी की हबीबिया मस्जिद,बिहार मान नगला की ईदगाह,जखीरा की बाग वाली मस्जिद,चक महमूद की लोहारान मस्जिद,बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद,बाजार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद,पुराना शहर रज़ा चौक की बारादरी मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,मलूकपुर की छोटी मस्जिद,लीची बाग की फ़ैज़ाने मदीना मस्जिद,छोटी बमनपुरी की इब्राहीम सेठ मस्जिद,स्वाले नगर नवदिया की गुलशन इस्लाम मस्जिद,छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद,बाग ब्रिगटन की हाते वाली मस्जिद। 

*7.25* हजियापुर की खज़ूर वाली मस्जिद।

*7.30* *खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया*,कुतुबखाना की जहानी मस्जिद,कैंट की हाथीखाना मस्जिद, भूड़ की खान बहादुर खान मस्जिद,आनंद बिहार की क़ाज़ी मुख्तयार मस्जिद,पुराना शहर की क़ाज़ी टोला मस्जिद,सिटी सब्जी मंडी रोड की मंसूरियान मस्जिद,रज़ा कालोनी की रज़ा मस्जिद,कटघर की हरे मीनार की मस्जिद,फूलवालान की नूरजहां मस्जिद। 

*7.45* हजियापुर की नाइयों वाली मस्जिद।

*8.00* जसोली की पीराशाह मस्जिद,घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती ए आज़म मस्जिद,कंघी टोला की नूरी मस्जिद,कोतवाली की मोती मस्जिद,इज़्ज़त नगर रोड नंबर एक की मुमताज़ मस्जिद,बांसमंडी की जन्नतुल फिरदौस मस्जिद,मलूकपुर की लाल मस्जिद,आजम नगर की जामन वाली मस्जिद।

*8.15* गली मनिहारान कुतुबखाना की क़ादरी मस्जिद।

*8.30* *गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां की मस्जिद*,बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,आजम नगर की मसीत उल्लाह हरी मस्जिद,रेती की नक्षबंदियान मस्जिद,कैंट सदर बाजार की जामा मस्जिद,बिहारीपुर की कंजे तले वाली मस्जिद।

*8.45* कचहरी वाली मस्जिद।

*9.00* *खानकाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद,सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली मस्जिद*,खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद,गढ़ैया की नूरी मस्जिद,पुल क़ाज़ी मस्जिद।

*10.30* गुलाब नगर की दलेल खान मस्जिद,हुसैन बाग की फातिमा मस्जिद,गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद।

*11.00* *दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद।*

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
22

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap