Tranding
Wed, 18 Jun 2025 10:28 AM

गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिमूहानी घाट रोहिणी नदी के तट पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

महराजगंज,यूपी

गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज त्रिमुहानी घाट पर रोहिणी नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सबसे पहले वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सभी अतिथियों ने रोहिन नदी का पूजन अर्चन किया और सबकी उन्नति की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों ने गंगा आरती की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर आमजन में पर्यावरण, नदियों व अन्य जलस्रोतों के संरक्षण व सुरक्षा का संदेश देने हेतु गंगा आरती का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर दीप रंगोली सजाई गई। तीन पंडितों द्वारा गंगा आरती और विश्व कल्याण हेतु मंत्रोच्चार किया गया। इसके अलावा भजन व कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।

गंगा आरती में पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस पी.के. शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
10

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap