Tranding
Fri, 24 Apr 2026 11:06 PM

मकान कब्जा करने के विवाद में चिकित्सक सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 किला मोहल्ला में स्थित,प्रसिद्ध चिकित्सक, विजय मंगल देव और उनके तीन लोगों पर मकान कब्जा करने के विवाद में,कालीबाग ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में किला मोहल्ला निवासी,राजेश कुमार की पत्नी,रागिनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है ।कालीबाग थानाअध्यक्ष, विवेक कुमार बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि रागिनी देवी की शिकायत, बैरिया थाना क्षेत्र के मोतिहारी निवासी,अनिल कुमार श्रीवास्तव,बिकाऊ कुमारऔर डॉक्टर विजय मंगल देव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है चिकित्सक पर इस साजिश में शामिल होने काआरोप है। रागिनी देवी ने पुलिस से बचाया के 31मई को वह अपने पति व बच्चों के साथ घर के अंदर थी,तभी ही आरोपित अनिल कुमार और बिकाऊ कुमार आए और उनके घर में में गेट पर ताला लगा दिए,यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। रागिनी देवी में पुलिस को बताया कि विगत वर्ष इन लोगों ने मेरे घर को जबरन तोड़कर कब्जा करने के नियत से हंगामा किया था,जिसकी विरोध में मैंने पूर्व में भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रागिनी देवी ने कहा कि डॉक्टर विजय मंगल देव की क्लीनिक में हमेशा 15 से 20 आदमी रहते हैं,इन लोगों के बल पर हमारे परिवार के लोगों को हमेशा परेशान किया जाता है,जिससे हमेशाअप्रिय घटना का डर बना रहता है।

India khabar
63

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap