Tranding
Fri, 19 Jun 2026 01:43 PM

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बाराचट्टी पहुंचे निशिकांत सिन्हा

कहा-शासन सत्ता में बैठे लोग समाज को बांटने का कर रहे काम

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया।आगामी 25 मई 2025 को पटना में आहूत रैली की सफलता के मद्देनजर जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पेशे से व्यवसाय व राजनीतिक में कदम रखने वाले निशिकांत सिन्हा आज जिले के बाराचट्टी पहुंचे।जहां उन्हें बाराचट्टी के सुलेबट्टा स्थित होटल रॉयल प्लाजा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस मौके पर समाज के अनेक गणमान्य बुद्धिजीवीगण मौजूद थे। रोही पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निशिकांत सिन्हा ने कहा कि शासन सत्ता में बैठे लोग एक साजिश के तहत समाज के लोगों को तोड़ रहे है और उन्हें कमजोर करने की कुत्सित प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है लेकिन सामाजिक व राजनीतिक भटकाव के कारण आज यह हाशिये पर खड़ा हैं। सम्राट अशोक और अमर शहीद जगदेव प्रसाद जैसे महापुरुषों के पद्चिन्हों पर नहीं चलने के कारण भी समाज विचलित हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियों व पांतियों में बंटे होने से हमारी ताकत कमजोर हुई है।समाज का अगुआ वर्ग एकजुटता का परिचय दें,तो हमारी ताकत पुनः वापस आएगी और समाज के हाथों में राजनीतिक सत्ता भी होगी।उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जतायी कि समाज के लोगों को 2025 के लोकसभा चुनाव में जो दुर्गति हुई है उसे हम 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं होने देंगे।उन्होंने आगामी 25 मई 2025 को पटना में आयोजित रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की और अपनी ताकत इजहार करने को कहा।वहीं तन मन धन से सहयोग भी मांगा।पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि 25 मई की रैली में ही राजनीतिक दल की नाम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों में पूर्व मुखिया मोती प्रसाद,लखनपुरा(मानपुर) पंचायत के मुखिया उमेश वर्मा, आदित्य प्रधान,राकेश कुशवाहा, डॉ.सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. महेंद्र प्रसाद, मुखियापति संजय कुमार, उप मुखिया गुलाबचंद प्रसाद आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap