Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:36 AM

बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही छोटी बड़ी गाड़ियां

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों पर बिना रोक टोक के बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के छोटी बड़ी गाड़ियां सरपट दौड़ रही हैं, जिला परिवहन विभाग भी मुक्दर्शक बना रहता है,इस विभाग के भीओर से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे चालकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। विभिन्न गाड़ियों के शोरूम से बिना रजिस्ट्रेशन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की गाड़ी निकालने पर संबंधित वाहन मालिक और डॉलर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था लेकिन विभागीय निर्देश को शोरूम के डीलर ठेंगा दिखा रहे हैं उनके शोरूम से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी गाड़ियां सड़कों पर धरने से निकल रही है वह सड़कों पर दौड़ भी रही है इससे अपराध होने के बाद उसे पकड़ना भी मुश्किल हो रहा है,ऐसे में परिवहन विभाग में सभी जिलों केअधिकारियों को तत्काल ऐसी गाड़ियों को पकड़ने और संबंधित डीलर पर कार्रवाई करने काआदेश निर्गत किया है।विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि बिनाआधिकारिक रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियां नहीं चलाएं। मावडा मोटर्स,व भारत ट्रैक्टर को विभाग की ओर से नोटिस भेजी गई है कि हर हाल में रजिस्ट्रेशन के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर ही गाड़ी को बेचा जाए। नंबर प्लेट लगाने के बाद ही डॉलर की वाहन की डिलीवरी देना है।प्रावधान है कि जिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिएआवेदन दिया गया है,तो डीलर उस स्वामी को तब तक गाड़ी नहीं दे सकता,जब तक उस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन नंबरअंकित नहीं हो जाए।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap