Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:39 AM

तेज रफ्तार पिकअप वैन बिजली पोल से टकराई,एक की हुई मौत,एक घायल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन,बिजली के खंभे से टकरा गई,इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई,एक घायल हो गया।मृतक की पहचान,गौनाहा थाना क्षेत्र के हरदीबलवा गांव निवासी, जवाहीर मुखिया,उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति,बख्शीश मियां हरपुर पिपरा गौनाहा का रहने वाला बताया गया है,दोनों सिकैटल गढ़िया नाच पार्टी से जुड़े थे।

संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि एक कार्यक्रम के बाद सुबह दूसरे कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे,तभी पिकअप चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई गई है।पता चला है कि पूरी रात नाच का कार्यक्रम देखने के बाद,बिना आराम किए गाड़ी चला रहा था,टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया 

रामनगर थानाअध्यक्ष,ललन कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बगहा अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

India khabar
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap