Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:58 PM

डॉ अंबेडकर जयंती की सफलता को लेकर उनके समर्थकों ने की बैठक

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।आगामी 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बुमुआर पंचायत के इटरा मोड पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अर्जक संघ के जिला समिति के सदस्य संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें तय किया गया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थानीय बुमुआर स्थित खेल परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।इस अवसर पर अर्जक नेता शंभू प्रसाद ने बताया की जयंती समारोह का उद्घाटन मूल निवासी संघ के प्रांतीय प्रभारी आदित्य प्रधान एवं मुख्य अतिथि मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक होंगे। वहीं रात्रि में प्रसिद्ध जादूगर बबन मेहता का जादू का प्रदर्शन एवं इसका भंडाफोड़ किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा ।श्री प्रसाद ने आम नागरिकों व प्रबुद्ध नागरिकों से जयंती समारोह में अधिकाधिक लोगों को भाग लेने की अपील की।बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों में विनोद मंडल, अजय कुमार शिक्षक, सुरेश दास, अक्षय मंडल, चंद्रदेव प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap