Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:38 PM

श्री विश्वकर्मा सेवा समिति ने बड़े हर्षौल्ला एवं धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, जम कर उड़े अबीर- गुलाल

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड (बलिया) उत्तर प्रदेश

स्थानीय नगर पंचायत के कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के तत्वाधान में विश्वकर्मा सेवा समिति बेल्थरा रोड के लोगों द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।जिसमें विश्वकर्मा समाज के लोगों ने जम कर होली खेली।

 समारोह की शुरूआत भगवान श्री विश्वकर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण,पूजन अर्चन कर किया गया।  

इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों को फूल माला से स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने अबीर गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को गुलाल- अबीर लगाकर आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।  

कमेटी के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने कहां कि जब हम एक जुट होकर कर रहेंगे और मन में किसी प्रकार की द्वेष भावना को मिटाकर संगठित होकर कार्य करेंगे तभी समाज का विकास होगा।इस अवसर पर मंदिर निर्माण पर भी प्रकाश डालते हुए सहयोग करने वाले सभी बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिस समाज का संगठन मजबूत होता है, वह आर्थिक एवं सामाजिक रूप से तरक्की करता है। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर विश्वकर्मा समाज के तरक्की के लिए काम करने की अपील की।

  अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने कहा कि रंगों का त्यौहार, समाज में सद्भावना और सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।हमें समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर रहने और लोगों की मदद करने की अपील की। इस दौरान सभी को जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने एक दूसरे पर रंग ,गुलाल,अबीर जम कर उड़ाया और एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समापन के पश्चात सभी के बीच प्रसाद भी वितरण किया गया।  

इस मौके ,उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम,महामंत्री कमल कुमार शर्मा, संरक्षण एवं वरिष्ठ सदस्य= भुनेश्वर शर्मा, गुलाब चंद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, कैलाश शर्मा, दूधनाथ शर्मा, शिवशंकर शर्मा, रामसरिखा शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉक्टर रामू शर्मा, विक्रमा शर्मा, सुधाकर शर्मा, रमेश शर्मा, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap