Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:45 PM

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ महुआ की ओर से शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ(वैशाली) बिहार

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड महुआ इकाई के द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती गुरुकुलम महुआ मुकुंदपुर में शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।जिसमें महुआ,चेहरा कला,सहदेई,राजापाकर आदि प्रखंड के शिक्षक शामिल हुए और रोजा इफ्तार किया।इस अवसर पर सभी ने अल्लाह से आपसी भाईचारे,स्वस्थ जीवन,भारत देश में एकता और मिल्लत के लिए दुआ की।इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि हमारा कौमी एकता जिंदाबाद रहे।कार्यक्रम का मेजबानी जिला उपाध्यक्ष ललित दास एवं जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम में महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास,सचिन अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद,प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार,उपाध्यक्ष संजय कुमार,मोहम्मद सेराज,पत्रकार मोहम्मद दिलशेर,आशिक हसन,मोहम्मद अब्दुल्ला,मोहम्मद एजाज सुल्तान,मोहम्मद अबरार अहमद,मोहम्मद रफी,मोहम्मद शाहिद अंसारी,मोहम्मद मजहर अली,मोहम्मद इम्तियाज,मोहम्मद शाकिर,मोहम्मद सलाउद्दीन,मंजूर, मोहम्मद अख्तर,रविंद्र राय मुखिया,अवधेश राय, मोहम्मद शकील,अनिल,सुधीर कुमार सुमन,अनिल प्रभाकर,विजय कुमार,सकिद्र कुमार,बृजकिशोर कुमार,मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद जफरुल मोहम्मद आफताब,मौलाना कमर आलम नदवी,अब्दुल कादिर,मोहम्मद नियाज आदि उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap