Tranding
Sat, 30 May 2026 01:40 PM

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत,प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक,रोहित यादव का शव साठी स्टेशन के रेलवे ढाला के नजदीक डाउन रेलवे स्टेशन के नजदीक मकई के खेत से रेलवे पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बारे में, संवाददाता को पता चला है कि रोहितअपने ससुराल साठी के अहीरटोला से रात में घर से गायब हो गया था,सुबह उसके शव को देख गया। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई।रेल थानाअध्यक्ष, राजेश कुमार पंडित ने संवाददाता को बताया कि मृतक,रोहित यादव,जो मैनेजर यादव का पुत्र बताया गया है। प्रथम दृष्टि से रोहित की मौत किसी ट्रेन के चपेट में आने से हुई है।शव का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है।पोस्टमार्टम उपराँत शव के उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap