Tranding
Tue, 21 Apr 2026 09:09 PM
धार्मिक / Mar 24, 2025

जहरीले जानवर के डंसने से रोजा नहीं टूटेगा - उलमा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रमजान हेल्प लाइन नंबर 9454674201 पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। 

1. सवाल : क्या जहरीले जानवर सांप, बिच्छू वगैरा के डंसने से रोजा टूट जाएगा? 

जवाब : सांप, बिच्छू वगैरा के डंसने से रोजा नहीं टूटेगा, बल्कि अगर जान जाने का खतरा हो तो रोजा तोड़ लें और बाद में उसकी कजा करें। 

2. सवाल : अगर फिदया देने के बाद कमज़ोरी जाती रही तो क्या हुक्म होगा? 

जवाब : अगर रोजों की फिदया देने के बाद रोजा रखने की ताकत आ गई तो जो फिदया दिया था वो नफ्ली सदका हो जाएगा, और रोजों की कजा रखना लाजिम होगा।

3. सवाल : क्या मोअतकिफ (एतिकाफ करने वाला) खाने, पीने और सोने के लिए मस्जिद से बाहर जा सकता है? 

जवाब : नहीं। मोअतकिफ मस्जिद ही में खाए, पिए और सोए उसे इन कामों के लिए बाहर जाने की इजाजत नहीं। हां, खाने, पीने और सोने में एहतियात लाजिम है कि मस्जिद आलूदा (गंदी) न हो। 

4. सवाल : घर में झाड़ू देते वक्त गर्द व गुबार हलक में चला जाता है क्या इससे रोजा टूट जाएगा? 

जवाब : नहीं। झाड़ू लगाते वक्त गर्द ओ गुबार के हलक में चले जाने से रोजा नहीं टूटेगा। इसी तरह खुशबू और धुआं या किसी बू वाली चीज बिला इरादा जाने से भी नहीं टूटेगा। अगरचे रोजेदार होना याद हो।

5. सवाल : रोजे की हालत में नाक में स्प्रे या दवा डाल सकते है? 

जवाब : नहीं। रोजे की हालत में नाक में स्प्रे या दवा डालने से रोजा टूट जाएगा।

6. सवाल : क्या बूढ़ा व्यक्ति रोजा रखने के बजाए उनका फिदया दे सकता है? 

जवाब : अगर बूढ़ा व्यक्ति इतना कमजोर है कि न अभी रोजा रख सकता है न आने वाले वक्त में ताकत की उम्मीद है तो ऐसा व्यक्ति रोजों के बजाए फिदया दे सकता है। 

7. सवाल : बालिग लड़का जिसे अभी दाढ़ी नहीं आई है क्या उसे इमाम बनाया जा सकता है? 

जवाब : अगर उसमें इमामत के दीगर शराइत भी पाए जाते हैं तो उसे इमाम बनाने में कोई हर्ज नहीं।

8. सवाल : केकड़ा खाना या उसका सूप पीना कैसा? 

जवाब : जायज नहीं बल्कि हराम है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap