होली का पर्व दो दिन 14 और 15 शांतिपूर्ण माहौल मे हुआ संपन्न।
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुरे जनपद मे रंगोंत्सव का यह पवित्र त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न हुआ।
इस वर्ष की होली भी दो दिन मनाई गई। सार्वजनिक अवकाश 14 मार्च को था और बहुत सारे लोगो ने 14 मार्च को ही होली मनाया।
जबकि शास्त्र और पंचांग के हिसाब से होली का पर्व पहले काशी मे होली के साथ शुरु होता है और अगले दिन प्रतिपदा मे पुरे देश मे होली मनाया जाता है जिस कारण परतावल त्रिपाठी परिवार सहित अन्य जो शास्त्र और पंचांग पर विश्वास करते है वे लोग आज अपने परिवार जनो के साथ होली का त्यौहार 15 मार्च को आपसी भाईचारे के साथ मनाया।