Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:33 AM

संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, हत्या की आशंका

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के नजदीक रात में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। महिला पूर्वी चंपारण के चकिया थाना के सिसवा बष्ठाठा निवासी,धीरज कुमार की पत्नी,ममता देवी,उम्र 20 वर्ष के रूप में पहचानी गई है। ममता की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी,उसे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र,अनूप कुमार है। नगर थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकता है। ममता की गला दबाकर हत्या करने के आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उसके मामा दिलीप कुमार,प्रमोद कुमार,व मौसी का लड़का,सनी कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मां, ज्ञानती देवी ने जीएमसीएच में संवाददाता को बताया कि मेरे दूसरी पुत्री,रूबी कुमारी के शादी की रात सामूहिक विवाह समारोह हरिवाटिका में हो रही थी,शादी के रस्म के बीच ही ममता पेट में दर्द की बात कह कर घर चली गई,सुबह में वह बिस्तर पर मृत पड़ी हुई मिली।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap