Tranding
Sat, 30 May 2026 04:31 PM

नारी किसी भी रूप में हो शक्ति का प्रतीक है - मधु सिन्हा

महिलाओं को लक्ष्मी के साथ साथ दुर्गा भी बनना होगा - देवानंद सिन्हा 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर दिव्यांग महिला एवं सामान्य महिलाओं को किया गया सम्मानित। 

रांची, झारखण्ड। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिव्यांग महिला सम्मान समारोह खेल गांव राज्य संग्रहालय, रांची में सी एम पी डी आई रांची के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सार्थक दिव्यांग नव किरण सशक्त फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिला विंग श्रीमती मधु सिन्हा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। श्रीमती सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में रोचक जानकारी साझा करते हुए कहा कि नारी जीवन का मुख्य आधार है, महिला किसी भी रूप में चाहे वो मां, बहन, बेटी, या फिर लक्ष्मी, पार्वती, दुर्गा या काली हो, शक्ति का प्रतीक है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होकर अपने हक और अधिकारों के लिए बिना किसी दवाब के आगे आकर लड़ना होगा। और हम हमेशा अपनी माता व बहनों के साथ है।

 इस अवसर अन्य महिलाओं को अंग वस्त्र ओढ़ा कर तथा सिल्ड देकर सम्मानित किया गया तथा नित्य प्रतियोगिता तथा सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

वहीं दिव्यांग महिलाओं को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की बातें कही गई और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत करने की भी बात कही गई। यह कार्यक्रम एक समावेशी कार्यक्रम के रूप में मनाया गया जिसमें दिव्यांग महिलाओं के साथ-साथ गैर दिव्यांग महिलाएं वह समाज के अन्य वर्ग के लोग भी शामिल थे। 

इस अवसर पर संभव समाजसेवी व शिक्षिका लाल, डायरेक्टर रीमा साहू, सक्षम विधानसभा केंद्र से बीना कुमारी समित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap