Tranding
Tue, 21 Apr 2026 11:07 PM
धार्मिक / Mar 06, 2025

नक्सीर फूट गई और खून हलक में चला गया तो रोजा टूट जाएगा - उलमा

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रमज़ान हेल्पलाइन नंबर 9454674201 पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज, रोजा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए।

1. सवाल : रोजे की हालत में गुस्ल (नहाना) करने में अगर कान में पानी चला जाए तो क्या रोजा टूट जाता है?

जवाब : रोजे की हालत में अगर गुस्ल करते हुए कान में खुद ब खुद पानी चला गया तो रोज़े पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए कि यह इख्तियार से बाहर है। 

2. सवाल : नापाकी की हालत में रोजा रखना कैसा है? 

जवाब : हालते जनाबत में रोजा दुरुस्त है। इससे रोज़े में कोई नक्स व खलल नहीं आएगा। अलबत्ता वह शख्स नमाजें जानबूझकर छोड़ने के सबब अशद गुनाहे कबीरा का मुरतकिब होगा। 

3. सवाल : क्या दांत और मसूड़े से खून निकले तो रोज़ा टूट जाएगा? 

जवाब : दांतों या मसूड़ों से खून निकलकर हलक में चला जाए तो उससे रोजा टूट जाएगा और कजा लाजिम होगी। 

4. सवाल : रोजे की हालत में नक्सीर फूट गई और खून हलक में चला गया तो क्या रोजा टूट गया? 

जवाब : अगर किसी की नक्सीर फूट गई और खून हलक में चला गया तो रोजा टूट जाएगा और खून हलक में नहीं गया तो रोजा नहीं टूटेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
181

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap