Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:22 PM
धार्मिक / Mar 06, 2025

हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर किया रोजा इफ्तार।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर किया रोजा इफ्तार  

गुरुवार को मोंट रियल मोहद्दीपुर के कांफ्रेंस हाल में अवधेश श्रीवास्तव की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। अवधेश श्रीवास्तव व कंपनी के सीएमडी हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में रोजेदार को इफ्तार कराना एक पुनीत कार्य है। इससे हमारी गंगा जमुनी तहजीब और मजबूत होती है। भाईचारा बढ़ता है। रमजान का पवित्र माह संयम, धैर्य, अपनी इंद्रियों को वश में करने का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से हमारी एकता मजबूत होती है। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए हिंदू भाईयों के साथ रोजा खोला। इस मौके पर अशोक कुमार, मो. अकरम, रोहित पासवान, अनीस अहमद, सलमान खान, शहबाज खान, मो. आज़म, नेहा आर्या, अनीता साहनी, सुहेल अहमद, रितिका तिवारी, इरफान हसन, मो. मोहसिन, अवनीश भाटी, अखिलेश पटेल, अब्दुल समद आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap