Tranding
Sat, 30 May 2026 07:53 AM

व्यवसायी के घर से 20 लाख के जेवर की हुई चोरी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक व्यवसाई के घर से चोरों ने जबरदस्त चोरी कर ली। व्यवसाई पूरा परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ नहाने गए हुए थे।घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी मिली है कि चनपटिया के वार्ड नंबर 4 में स्थित नवल किशोर प्रसाद के घर से चोरों ने 20 लाख रुपया के जेवर और नगदी गायब कर दिया है। चोरों ने कटर मशीन से मुख्य द्वार का ताला काट कर घर में प्रवेश किया,इसके बाद अंदर के पांच कमरों के ताला भी काटे,चोरों ने घर से सोने के चार कंगन,दो हार सेट,दो टिका,दो अंगूठी,मंगलसूत्र,चार कान बाली, के साथ चांदी के चार पायल, पाजेब की चोरी कर ली। घटना का पता तब चला जब सुबह पड़ोसी ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा देखकर परिवार को सूचना दी उस समय परिवार नेपाल के हथोड़ा में अपने बेटे के पास गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।चोरों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने आधी रात के बाद घटना कोअंजाम दिया,उन्होंने परिवार के प्रयागराज जाने के बाद घर की रेकी की,उसके बाद चोरी को अंजाम दिया।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap