Tranding
Sat, 30 May 2026 08:46 AM

बच्चों ने रोजा रख मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता 

हाजीपुर/महुआ(वैशाली) बिहार

जिले के महुआ प्रखंड के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत में छोटे छोटे बच्चों ने चांद देखने के बाद रमजान का पहला रोजा रखकर एक बहुत बड़ा पैगाम दिया है। बच्चों ने कमाल करते हुए काफी उत्साह के साथ रमजान का पहला रोज़ा रखा।जिसको लेकर बच्चों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।छोटे बच्चों को रोजा रखे देख कर गांव के लोगों में काफी जोश और उत्साह है।रमजान का पहला रोज़ा रखने वाले बच्चों में माहेरा परवीन,कायनात फातमा,नूर सबा,नूर फातमा,सबिया परवीन,गुल अफशा परवीन,आफिया जैन,मोहम्मद आकिब ने रोजा रख मुल्क में अमन-चैन,शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap