Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:19 PM

अशरफ़ुल अंबिया कॉन्फ़्रेंस व जलसा ए दस्तारबंदी 31 जनवरी 2026 को

हफीज़ अहमद खान

कानपुर /11 सितम्बर अल-जामिअतुल इस्लामिया अशरफुल मदारिस गद्दीयाना में सुबह 10 बजे हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफ़ी साहब (सर्बराहे आला) की सरपरस्ती में अल-जामिअतुल इस्लामिया अशरफुल मदारीस, गद्दियाना के अराकीन की एक मीटिंग सालाना अशरफ़ुल अंबिया कॉन्फ़्रेंस के सिलसिले में आयोजित हुई।

मीटिंग में यह तय पाया गया कि इस साल सालाना अशरफ़ुल अंबिया कॉन्फ़्रेंस ﷺ व रस्म दस्तारबंदी का आयोजन 11 शाबान 1447 हिजरी, मुताबिक 31 जनवरी 2026 शनिवार, बाद नमाज़े इशा होगा।

इस मौके पर मुल्क व मिल्लत के उलमा-ए-किराम और शुअरा-ए-इस्लाम को दावतनामे भेज दिए गए हैं। मंज़ूरी मिलते ही कॉन्फ़्रेंस के शुरका (प्रतिभागियों) का ऐलान कर दिया जाएगा।

लिहाज़ा तमाम मदरसा-ए-अरबिया व अंजुमनों से गुज़ारिश है कि 11 शाबान 1447 हिजरी / 31 जनवरी 2026 (शनिवार) की तारीख को ध्यान में रखें ताकि जलसों की तारीख़ों में टकराव न हो।

Karunakar Ram Tripathi
202

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap