Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:55 AM

18 बच्चों का होगा इंदिरा गाँधी ह्रदय रोग संस्थान में निःशुल्क जाँच

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत वैशाली जिले से अब तक 120 बच्चों का सफल सर्जरी हो चुका है।डीoइoआईoसीoप्रबंधक-सह-समन्वयक RBSK- डॉक्टर शाइस्ता ने बताया कि बिहार के 38 जिलें मे से वैशाली सर्वाधिक ह्रदय रोग की सर्जरी कराने मे दूसरे स्थान पर है।डॉक्टर शाइस्ता ने बताया कि जन्मजात रोगों मे ह्रदय मे छेद होने के लक्षण बहुत सारे बच्चों मे शुरुआती दौर मे ही दिखने लगते है और ऐसे बच्चों को सही समय पर पहचान कर उनका सही समय पर इलाज कराना ही इस कार्यक्रम का मकसद है।इस योजना के तहत ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों का मृत्यु दर कम हुआ है और बहुत गरीब परिवार के चेहरे पर मुस्कान आई है।जिला स्वास्थ्य समिति वैशाली हाजीपुर से बाल हृदय योजना अंतर्गत IGIC पटना मे कैंप 10 में शामिल होने हेतु 18 बच्चों को एक या दो अभिभावक के साथ102 एंबुलेंस के माध्यम से 13 फरवरी को रवाना किया गया।कैंप मे बीमारी की पुष्टि होने के उपरांत ही बच्चों को श्री सत्य साईं ह्रदय अस्पताल सर्जरी हेतु भेजा जाएगा।मौके पर डीoइoआईoसी प्रबंधक-सह-समन्वयक RBSK डॉक्टर शाइस्ता फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार और नवीन कुमार उपस्थित थे।जबकि IGIC पटना मे फार्मासिस्ट राजीव कुमार और शशिकांत कुमार उपस्थित होकर बच्चों और संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap