Tranding
Sat, 30 May 2026 07:58 PM

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

•हक़ीक़ी ज़रूरतमंदों के बीच बांटा खाना

•जीएएफ़ टीम ने लिया ग़रीबों की दुआएं

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनजीओ, ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) ने 02/02/2025 को अपना चार वर्ष पूरा किया। जिसकी ख़ुशी में जीएएफ़ गोरखपुर टीम ने, शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर, ग़रीबों यतीमों बेवाओं और हक़ीक़ी ज़रूरतमंदों के बीच खाना बांटा और उनकी दुआएं ली।

जिला अध्यक्ष, समीर अली ने बताया कि जीएएफ़ को सरकार द्वारा मान्यता मिलने के बाद, आज इसे चार साल पूरे हो चुके हैं। मान्यता मिलने से बहुत साल पहले से ही देश में प्यार की गंगा बहाने, दीन-दुखियों की मदद करने आदि पर काम किया जा रहा था। मान्यता मिलने के बाद ग़ौसे आज़म फाउंडेशन द्वारा लगातार समाजसेवा व देशसेवा कर रहा है। आज चार साल पूरा होने की ख़ुशी में, जीएएफ़ गोरखपुर टीम के सदस्यों के सहयोग से गोरखपुर शहर में हक़ीक़ी ज़रूरतमंदों को खाना बांटा।

समीर अली ने बताया कि यह सब, ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमदर्दे क़ौम व मिल्लत, हज़रत मौलाना सूफ़ी मोहम्मद सैफुल्लाह क़ादरी साहब की रात-दिन की मेहनतों का नतीजा है, जिस कारण गोरखपुर शहर में, हक़ीक़ी ज़रूरतमंदों की ज़रूरतें पूरी हो रही हैं। गोरखपुर शहर के ग़रीब परिवार के बच्चों को शिक्षा देने के लिए भी विचार विमर्श किया जा रहा है। हालांकि ग़ौसे आज़म फाउंडेशन की दुसरे शहर की टीम ने ग़रीब परिवार के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देना शुरू कर दिया है।

जिला अध्यक्ष समीर अली

जिला महासचिव हाफिज अमन 

रहमतनगर अध्यक्ष मोहम्मद फैज 

रियाज अहमद 

मोहम्मद जैद

अमान अहमद

मोहम्मद जैद कादरी

अली गजनफर शाह 

अहसन खान

वसीम अहमद

फरहान हुसैन

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap