Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM

बिहार राज्य मदरसा बोर्ड की फोकानिया, मौलवी की परीक्षा जिले में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित फोकानिया,मौलवी की परीक्षा जिला में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए 11 केंद्र निर्धारित किए हैं, साथ ही संबंधित स्कूलों में एडमिट कार्ड का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएगी प्रथम पाली सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 तक और द्वितीय पाली 1.45 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट काअतिरिक्त समय दिया जाएगा।परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, फोकानिया की परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी,जिसमें पहले दिन दीनिययात प्रथम,द्वितीय की परीक्षा होगी,इसके बाद अरबी,फारसी,उर्दू,हिंदी, गणित,विज्ञान और सामाजिक विज्ञान,अंग्रेजी की परीक्षाहोगी

मौलवी साइंस,कॉमर्स, इस्लामिया के परीक्षा 27 जनवरी तक चलेगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन फोकानिया के लिए 2 फरवरी/2025और मौलवी के लिए 4 फरवरी/2025 को लिया जाएगा।मदरसा शिक्षा बोर्ड का मुख्य उद्देश्य धार्मिक औरआधुनिक शिक्षा में संतुलन स्थापित करना है। छात्रों की सुविधाओं के लिए परीक्षा का विस्तृतशेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap