Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:15 PM

ट्रेनो की विलंब से चलने के कारण यात्री हो रहे हैं हलकन,बेहाल, आवश्यक काम हो रहे हैं प्रभावित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इन दिनों सभी अप एंड डाउन ट्रेनों का आवागमन में लेटलतीफी होने से यात्रियों का हाल बेहाल हो रहा है। समय पर घर नहीं पहुंचना या कार्यालय नहीं पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है। सभी अप एंड डाउन ट्रेनें लगभग 8 से 10 घंटा लेट चल रही हैं। इन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का तो बुरा हाल है ही,साथ में रेल कर्मियों की भी हालत दयनीय बनी हुई है।भीषण ठंड पड़ने के कारण,धुंध, कुहासा पड़ने से ट्रेनों के आवागमन में काफी कठिनाइयां हो रही है,जिसके कारण ट्रेन बहुत धीरे-धीरे चल रही है,साथ ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में 8 से10 घंटा लेट हो रही है।ट्रेनों की देरी से चलने से यात्रा कर रहे यात्रियों को खाने-पीने,सोने,उठने बैठने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बैठे-बैठे कमर टेढ़ी हो जा रही है,ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के सगे संबंधी,इष्ट मित्र हर आधेआधे घंटे पर अपने सगे संबंधियों,इष्ट मित्रों का हाल-चाल जान रहे हैं,साथ ही ट्रेन को गंतव्य स्थान तक पहुंचने मेंअपने संबंधियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। विशेषकर उन यात्रियों को ज्यादाअधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,जिनके साथ परिवार हैं, साथ ही परिवार में बूढ़े माता पिता,छोटे-छोटे,दूध पीने वाले बच्चे हैं।ट्रेन में यात्रा करने वाले बीमार,वृद्ध,अपंग पुरुष एवं महिलाओं का और भी बुरा हाल है,इलाज के लिए समय पर अस्पतालों में इलाज कराने वालों के लिए लोगों के लिए भी बड़ी कठिनाइयां हो रही है।इतना ही नहीं,नई दिल्ली,आनंद विहार से चलने वाली सभी सुपरफास्ट ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में 8 से 10 घंटा लेट चल  रही है। पुनःमुजफ्फरपुर,दरभंगा,बेतिया, समस्तीपुर,नरकटियागंज जंक्शन से चलने वाली स सभी ट्रेन भी काफी लेटलतीफी से चल रही है,इसमें विशेषकर,सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस,अंतोदय एक्सप्रेस,सत्याग्रह एक्सप्रेस, चंपारण एक्सप्रेस,चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के अलावा अन्य कई पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेन बहुत ही विलंब से चल रही है।भीषण ठंड,घने कोहरे,धुंध, विजिबिलिटी की मात्राअधिक कम होने के कारण रेलवे विभाग में लगभग 223 सुपर फास्ट एक्सप्,एक्सप्रेस मेल,पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या स्थगित कर दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap