Tranding
Wed, 15 Apr 2026 10:17 AM
राजनीति / Jan 16, 2025

मिथिला की धरती पर शोएब अहमद खान ने तज्जमुल हुसैन का स्वागत किया।

दरभंगा, बिहार।

जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यवाहक सदस्य शोएब अहमद खान ने जन सुराज पार्टी के कोर कमेटी सदस्य सह विधानसभा चुनाव प्रभारी तजम्मुल हुसैन का मिथिला की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से दरभंगा जिले में जन सुराज पार्टी को मज़बूती मिलेगी। जिला कार्यालय में तजम्मुल हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ता बराबर हैं कोई बड़ा छोटा नहीं और किसी के साथ नाइंसाफ़ी नहीं कि जायेगी। पार्टी को बढ़ाना और संगठन को कुशलता से चलाना पदाधिकारियों की ज़िम्मेदारी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाए उनको नज़रंदाज़ किया जाए और उनकी प्रतिभा को अनदेखा3 किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर तानाशाही के अंत की घोषणा करने वाले हैं और सत्याग्रह के बाद दूसरे कार्यक्रम की घोषणा करेंगे साथ ही दूसरे चरण की रूपरेखा की भी तैयारी की जायेगी जिसमें सभी लोगों की उपस्थिति ज़रूरी है। इस मौके पर शोएब अहमद खान ने कहा कि हर कोई अपने स्तर से पार्टी कर लिए काम कर रहा है जिसकी सरहाना होनी चाहिए। ये तो एक अभियान है भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जिसमें सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करने की ज़रूरत है। लोगों को जोड़कर ही हम जन सुराज पार्टी को मज़बत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये एक अभियान है बर्बरता के ख़िलाफ़ जहां लोगों का शोषण किया जा रहा है उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर दरभंगा जिले से कई कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए और इसे सफल बनाया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
194

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap