Tranding
Sat, 30 May 2026 11:30 PM

दिव्यांग बोर्ड है अव्यवस्था का शिकार।

डा० जे०पी० गुप्ता के अलावा दिव्यांग बोर्ड में नहीं पहुँचता कोई डाक्टर । 

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बिना बनवाये कर दिया जाता है वापस।

कानपुर। दिव्यांग बोर्ड वर्तमान समय में अव्यवस्था का शिकार है, डा० जे०पी० गुप्ता के अलावा दिव्यांग बोर्ड के अन्य डाक्टर बोर्ड में नहीं आते हैं। जिसकी वजह से दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। केवल हड्डी से जुड़े दिव्यांगजनों का ही प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है, बाकी नेत्रहीन, मूकबधिर दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है| 

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांग बोर्ड सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दिव्यांग बोर्ड में पर्याप्त डाक्टरों की व्यवस्था करवानी चाहिए। दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र न बनने से दिव्यांगजनों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आज एक पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap