Tranding
Sat, 28 Feb 2026 06:05 AM

यातायात डीएसपी के अवैध वसूली से ट्रक चालक हुए परेशान, विरोध में हुए गोलबंद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बगहा पुलिस जिला में तैनात यातायात डीएसपी,दिलीप कुमार केअवैध वसूली के विरोध में ट्रक चालक एवं चंपारण ट्रक चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष,ने इनके विरुद्ध गोलबंद हो गए हैं,इसके अलावा चंपारण क्षेत्र के डीआईजी के पासआवेदन देकर उनके क्रियाकलापों की जांच करने हेतु मांग की है।

बगहा पुलिस जिला में तैनात यातायात डीएसपी, दिलीप कुमार के द्वारा ट्रक चालक से ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है,साथ ही ट्रक चालक को विभिन्न कानूनी धाराओं का हवाला देते हुएअवैध वसूली के लिए धमकाया जा रहा है,साथ ही ट्रक चालकों को परेशान किया जा रहा है। चंपारण ट्रक एसोसिएशन केअध्यक्ष, रामाशीष राव का कहना है कि बगहा पलिया जिला में तैनात यातायात,डीएसपी दिलीप कुमार के द्वारा कमर्शियल वाहनों को जबरदस्ती रोककर 

ओवरलोड के नाम पर कांटा कराया जा रहा है,कांटा करने के चक्कर में मशीन के द्वारा वजन बढ़ा दिया जा रहा है, ताकि ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली की जा सके।

ट्रक चालक संगठन केअध्यक्ष ने डीआईजी से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच की जाए,डीआईजी चंपारण रेंज ने बगहा एसपी,सुशांत कुमार सरोज को निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच विधिवत जांच कराई जाए,यातायात डीएसपीअगर दोषी पाए जाते हैं,तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap