Tranding
Sat, 30 May 2026 03:12 AM

इलाजरत पिता की मौत की खबर सुनकर बेटे की हृदय गति रुकने से हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

14 कट्ठा जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने के विवाद में मारपीट के बाद बूढ़े पिता बुरी तरह जख्मी हो गए थे,जिनका इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया था,जहां इलाज के दौरान पिता छोटन यादव की मौत हुई,साथ ही सूचना मिलने पर जब उनका पुत्र बृजेश यादव देखने गया तो उसका भी उसी क्षण हृदयगति रुकने से मौत हो गई,जिससे आसपास के ग्रामीण समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,जिसको देखने सैकड़ो की तादाद में एनएच 727 पर, जहां मृतक का 14 कट्ठा का जमीनी विवाद था,दोनों तरफ भीड़ इकट्ठा हो गई,जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।परिजनों ने पुलिस पर आपरोप लगाते हुए संवाददाता को बताया कि पुलिस को सुबह से ही हमलोग फोन कर रहे हैं,पर पुलिस घर पर देखने तक नहीं आई,जब ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया तो पुलिस जाम हटाने हेतु दलबल के साथ सड़क जाम हटाने के लिए परिजनों से वार्ताकर अवरोध हुए रास्ते को सुचारू सुचारू रूप से चालू कराया, जिस पर भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे,उनकी मांग थी कि हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap