Tranding
Sat, 30 May 2026 08:16 PM

सीनियर टीम ने जीती ट्रॉफी 20-20 ओवर्स के खेले गए मैच में मैन आफ द मैच नरेश खटीक रहे।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर जयपुर की ओर से बुधवार को यहां कालकोठी स्थित प्रताप नर्सरी क्रिकेट मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। पूर्व क्रिकेटर रोहित नरवाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष में आयोजित यह मैच 20-20 ओवर्स का खेला गया। जिसमें सीनियर व जूनियर टीमों ने भाग लिया। मैच में सीनियर टीम विजयी रही। मैन आॅफ दा मैच नरेश खटीक रहे। जूनियर टीम उपविजेता रही। वहीं विजेता टीम को भाजपा के जयपुर जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा तथा उपविजेता टीम को नेशनल स्पोर्ट्स संघ के राजस्थान प्रभारी डॉ. ओपी टांक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसी के साथ डॉ. टांक ने दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap