Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:42 AM

उभांव थाना अंतर्गत दिन दहाड़े 70 हजार लूट कर बलिया पुलिस को अपराधियों ने दी चुनौती।

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

उभांव थाना अंतर्गत पशुहरी मार्ग पर अपराधियों ने दिन दहाड़े 70 हजार लूट कर बलिया पुलिस को चुनौती दी है।आज लोग नये साल के ज़श्म में डूबे हैं। नये साल से पूर्व पुलिस की तैयारी होती है। पुलिस अपनी गश्त भी बढ़ा देती है। मकसद होता है लोगों की खुशियों में भंग न पड़े। 

 बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में पुलिस बल के साथ गश्त कर यह सुनिश्चित किया कि जनपद की कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, लोगों में आत्मविश्वास बढ़े और अपराधियों में खौफ पैदा हो, लेकिन इसके विपरीत जनपद मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर उभांव थाना अंतर्गत पशुहरी मार्ग पर घटित लूट की घटना से जनपद के कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। 

  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मऊ जनपद के थाना हलधरपुर के गहना निवासी पप्पू यादव पुत्र पूजन यादव की ससुराल सिसयंड कला में बड़ाई यादव के यहां है, वह आज सुबह इंटरसिटी ट्रेन से बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर उतरकर पैदल ही अपने ससुराल की तरफ चल दिए, जैसे ही वह पशुहरी मार्ग पर कुछ दूर ग्रीन एलाइंस स्कूल के थोड़ा आगे पहुंचे थे, तभी पीछे से पल्सर बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उनसे 70 हजार लूट कर वापस मुड़कर भाग निकले, घटना की सूचना सबसे पहले 112 पर दी गई, घटनास्थल पर तत्काल 112 नंबर पुलिस पहुंची, उसके बाद उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित को अपने साथ लेकर जांच में जुट गये। पशुहारी मार्ग पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं से आमजन खौफजदा नजर आ रहा है। घटना की खबर से घटना स्थल पर युवाओं की भीड़ जुट सिसैंड कला निवासी युवक अमन सिंह ने घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। दिनदहाड़े लूट की वारदात ने उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है तेजतर्रार नवागत एसपी पर लोगों की निगाहें टिकी है।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap