Tranding
Sat, 30 May 2026 01:38 PM

नियमों को ताक पर रखकर लगाई गई सोलर लाइट।

पंचायत सेवक की मिलीभगत से वार्ड सदस्य ने लगाया अपने निवास परिसर में 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

गांवों को चकाचक रोशनी मुहैया कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले सोलर लाइट पंचायत प्रतिनिधि द्वारा अपने निजी भवनों में लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इसमें स्थानीय पंचायत सेवक की मिलीभगत भी बताई गई है।मामला जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत के वार्ड संख्या 7 एवं 8 की है, जो तिलैया खुर्द गांव में पड़ता हैं। इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को भी शिकायत की है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सका हैं। ग्रामीण बताया कि दिवनियां पंचायत के तिलैया खुर्द गांव में सार्वजनिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए योजना पारित की गई लेकिन नियमों को ताक पर रखकर स्थानीय वार्ड सदस्य ने अपनी दबंगता दिखाते हुए निजी भवन के कैंपस में लगा रखा है।इस बाबत स्थानीय मुखियाको भी अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने ग्रामीणों को दूसरा सोलर लाइट लगवाने की बात कह कर मामले को टाल दिया है।स्थानीय पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की इस तरह की रवैया से आम नागरिकों में असंतोष है।उनका मानना है की सूची के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap