Tranding
Sat, 30 May 2026 07:13 PM

विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्रीराम चौबे की विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

बांसडीह शिक्षा क्षेत्र बेरुअरबरी के श्रीराम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्व. श्रीराम चौबे की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिसमे उपस्थित लोगों ने श्रीराम चौबे के स्मृतियों को प्रणाम करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

   स्मरण रहे कि 30 नवंबर को श्रीराम चौबे जी ने पटना स्थित अपने निजी आवास पर 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लिया था। स्व चौबे जी की प्राथमिक शिक्षा गांव पर हुई थी। उच्च शिक्षा बलिया से प्राप्त करने के बाद बिहार चले गए, जहां उन्होंने काफी प्रसिद्धि पाई। वे बिहार प्रांत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे। उनके दो पुत्र है बड़े पुत्र गुजरात में व्यापार करते है और छोटे पुत्र पटना में ही व्यापार देखते हैं।

   कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज कुमार चौबे एवं विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार चौबे ने श्रीराम चौबे के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

   इस अवसर पर शिक्षक नेता सुशील कुमार पाण्डेय"कान्हजी"ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के मंदिर का स्थापना करना समाज के विकास हेतु सबसे बड़ा कार्य है और इस कार्य को श्रीराम चौबे ने किया। उसकी स्मृति इस क्षेत्र में प्रकाश पुंज का स्वरूप हैं।

   इस अवसर पर सुभाष ओझा, कामरेड वाचस्पति चौबे, रामराज तिवारी,घनश्याम चौबे नारद जी सिंह,दयाशंकर पाण्डेय,हृदय नारायण तिवारी, अशोक केशरी,अनिल सिंह,लक्ष्मण यादव, ब्यासजी यादव,संजय दुबे, श्यामणरायण यादव,पुष्पराज सिंह,ओंकार सिंह,बृजेश सिंह, शैद नाथ तिवारी,अवधेश चौबे, वीरेंद्र तिवारी,विनोद मिश्र, भगवान जी चौबे,अनिल उपाध्याय,जनार्दन तिवारी,अंजनी पाण्डेय नारायण दत्त तिवारी,सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक कवि विजय मिश्र ने किया और संचालन अध्यापक रविशंकर गुप्त ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap