Tranding
Thu, 30 Apr 2026 02:35 PM

गन्ने के खेत में शराब व कबाब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल।

शराबबंदी कानून का उड़ाया मजाक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शराबबंदी का कानून का खुल्लम खुल्ला मजाक उड़ाते हुए एक गन्ने के खेत में तीन आदमी शराब,कबाब का पार्टी कर रहे हैं,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई,तीनों को पकड़ लिया,तीनों ने बताया कि बहुत हीआसानी के साथ ₹100 में एक बोतल शराब मिल जा रही है,जिसे हम लोग खरीद कर गन्ने के खेत में आसानी से पी रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद तीनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाअध्यक्ष, सुनील कुमार सक्सेना ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों की पहचान जोगा- -पट्टी थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी,सुरेश कुशवाहा, रामपाल महतो तथा हरपुर गांव निवासी,ललन देव के रूप में की गई है,तीनों से पूछताछ की जारी है।तीनों शराबी जोगापट्टी के मच्छर- गावां में कंस दहन का मेला देखने गए थे,लौटते वक्त तीनों शराबी,शराब और कबाब खरीदकर गन्ने के में खेत में बैठकर खुलेआम पी रहे थे।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap