Tranding
Sat, 30 May 2026 08:52 AM

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने दो अलग-अलग वाहनों से किया 276 लीटर विदेशी शराब जप्त..

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार

जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल के निकट से दो अलग-अलग वाहनों से कुल 276 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।इस मामले में दो कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि जिले के डोभी-गया मार्ग पर डोभी मोड़ के निकट एक बैग में भरे 17.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।बाइक पर ला रहे शराब कारोबारी इसी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शोभ बाजार के रहने वाले राजकुमार प्रसाद गुप्ता के पुत्र सूरज कुमार के रूप में पहचान की गई है। वही समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से बीआर26 एक्स /8387 नंबर की चारपहिया वाहन पर ला रहे 259 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस वाहन पर सवार कारोबारी कपिल कुमार नामक एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक इसी जिले के छकरबंधा थाना अंतर्गत पिछुलिया गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीति कुमार, एएसआई अमिताभ चंद ,दीपक राम ,राहुल कुमार, उत्तम कुमार के अलावे होमगार्ड के जवान आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap