Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:20 PM

इलेक्ट्रिक रोड से पानी गर्म करने के क्रम में 12 वर्षीय बच्चे का करंट लगने से हुई मौत, मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जाड़े के दिनों में लगभग सभी परिवारों में पानी गर्म कर नहाने का सिलसिला चल रहा है,पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रोड के अलावा अन्य उपकरण भी बाजार में बिक रहे हैं,जिससे परिवार के लोग पानी गर्म करके नहाने के काम में लाते हैं,मगर यह सब उपकरण कम खतरनाक नहीं है,अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाती है तो मृत्यु के कगार पर पहुंच जाते हैं,इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नरकटियागंज के चमूआ वार्ड नंबर 3 निवासी, अफजाल अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र,अयानअंसारी भी नहाने के पहले इलेक्ट्रिक रोड से पानी गर्म कर रहा था,इसी क्रम में बिजली के करंट प्रवाहित होने से उसके संपर्क मेंआने पर वह मूर्छित होकर गिर पड़ा,परिवारजन आनंन फाननन में इसको लेकर अस्पताल जाने लगे,मगर अस्पताल पहुंचने के पहले ही 12वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई,पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजकर पोस्टमार्टम उपरांत परिवार जनों को शव को सौंप दिया, जहां परिवारजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पूरे परिवारजनों, ग्रामीण क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा छा गया है,साथ ही परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap