Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 PM

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 24 नवंबर को हुआ विशेष अभियान दिवस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

अर्हता तिथि 01.01.2025 के निमित्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण,2025 के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार से प्राप्त निदेश के आलोक में जिलान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान दिवस काआयोजन हुआ।विशेष अभियान दिवस के क्रम में सभी बी0एल0ओ0 द्वाराअपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर निर्वाचकों से प्रपत्र 6,7,8 में दावे/आपत्तियाँ प्राप्त किया गया। जिलान्तर्गत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर बी0एल0ओ0 द्वारा किये जा रहे कार्यों काअनुश्रवण किए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष अभियान दिवस के क्रम में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवस का प्रभावी आयोजन हो। उपस्थित बी0एल0ओ0 को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य कार्य करते हुएअधिक से अधिक युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ें,साथ ही निर्वाचक सूची से सभी मृत एवं स्थानान्तरित मतदाताओं का नाम विलोपित करने हेतु भी कार्रवाई हुई।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap