Tranding
Sat, 30 May 2026 02:47 PM

उभांव थानांतर्गत मुबारक पुर में पुत्र ने पिता को फावड़े से काट कर उतरा मौत के घाट..

धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

बलिया जिले के उभांव थानांतर्गत मुबारक पुर गांव में मानसिक रूप से विकलांग बेटे ने खेत में काम कर रहे पिता के ऊपर फावड़े वार कर मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थानांतर्गत मुबारक पुर गांव में जयप्रकाश चौहान पुत्र हरदेव चौहान और मोहित पुत्र जय प्रकाश चौहान दोनों पिता पुत्र खेत में प्रातः काल साथ में ही काम कर रहे थे कि किसी बात को लेकर मानसिक रूप से बीमार पुत्र मोहित ने पास में रखे फावड़े से अपने ही पिता के ऊपर वार कर दिया जिससे जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से सीएचसी सीयर लाया गया जहां डाक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी पहुंची उभांव पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई में जुट गई।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap