Tranding
Thu, 19 Mar 2026 05:22 PM

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर, मां-बेटी की मौत,दामाद घायल, मातम।

हाजीपुर, जान्दाहा (वैशाली) बिहार

जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र के इमली चौक के निकट तेज रफ्तार पिकअप के द्वारा बाइक में जबरदस्त टक्कर मारने के कारण बाइक पर सवार दो महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के नया गांव गांव निवासी सनी कुमार की 22 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी,कन्हौली खत्री गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के 50 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। घायल सनी कुमार बताया गया है मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल कन्हौली खत्री से अपनी पत्नी और सास को लेकर अपने गांव नया गांव जा रहा था। तभी जन्दाहा थाना क्षेत्र के इमली चौक के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई।वहीं पिकअप ने दोनों महिलाओं को रौंदते हुए मौके से फरार हो गयी।दोनों महिलाएं की मौत मौके पर ही हो गई।वही बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जंदाहा थाने की पुलिस ने दोनों महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है‌। मां बेटी की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतका काजल की शादी पिछले साल हुई थी।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap