Tranding
Sat, 28 Feb 2026 08:47 PM

फरार चल रहा एसओ पन्नेलाल गोला पुलिस की मौजूदगी में किया आत्मसमर्पण।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। नरही में अवैध वसूली कांड के मुख्य आरोपी निलंबित एसओ पन्नेलाल को बलिया एसओजी और गोरखपुर जिले की पुलिस ने गोला इलाके के भ रसी गांव में स्थित उसके पैतृक आवास से धर दबोचा। बता दे की नरही में अवैध वसूली कांड में पिछले कुछ दिनों से पन्नेलाल फरार चल रहा था उसको पकड़ने के लिए बलिया एसओजी और पुलिस लगातार जगह-जगह दबीस दे रही थी। नरही वसूली कांड में एडीजी वाराणसी जोन और डीआईजी आजमगढ़ के कार्रवाई की जानकारी होते ही पन्नेलाल फरार चल रहा था। निलंबित एसओ तभी से पत्नी और बच्चों के साथ पैतृक आवास पर रह रहा था।

  इसकी जानकारी जैसे ही बलिया एसओजी और पुलिस को मिली। पन्नेलाल को पकड़ने के लिए भरसी गांव पहुंच गई। पन्नेलाल घर पर मौजूद नहीं था एसओजी और पुलिस ने पन्नेलाल की पत्नी को हिरासत में लेकर जाने लगी तो इसकी जानकारी पन्नेलाल को हो गई। पन्नेलाल ने तत्काल घर के मोबाइल पर फोन करके एसओजी टीम से बात की। पन्ने लाल ने परिजनों को परेशान न करने की बात कह कर स्वयं मौके पर आने की जानकारी दी। करीब 6 घंटे के बाद दोपहर में 2:30 बजे वह बाइक से घर पहुंचा। गोला पुलिस की मौजूदगी में उसने आत्मसमर्पण कर दिया। एसओजी टीम ने आरोपी थानेदार का चेहरा गमछा से ठक कर गाड़ी में बैठाया और रवाना हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap