Tranding
Sat, 28 Feb 2026 09:15 PM

मोहम्मद हसनैन हमराह नाज़िया सदफ रिश्त ए अजदवाज से मुन्सलिक..

हाजीपुर/ महुआ (वैशाली) बिहार

जिले के महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 23 निवासी मोहम्मद अब्बास साहब (चांदनी वस्त्रालय) के साहबजादे मोहम्मद हसनैन हमराह नाजिश सदफ इब्ने मोहम्मद जेया अहमद ग्राम मीनापुर,पोस्ट हाजीपुर, जिला वैशाली रिश्त ए अजदवाज से मुन्सलिक हो गए। निकाह 9 नवंबर की देर रात राजेन्द्र पैलेस नियर बाजार समिति हाजीपुर में दो गवाहों की मौजूदगी में हाफिज व कारी अकील अज़हर साहब ने पढ़ाया।इस अवसर पर दुल्हा के बहनोई मास्टर मोहम्मद अनीस साहब ने कहा कि विवाह किसी भी धर्म में अटूट रिश्ता को कहते हैं। समाज में इस बंधन को पवित्र बंधन माना जाता है।इसलिए कि यह बंधन अटूट होता है।इसलिए इस बंधन को श्रद्धा पूर्वक शांति के माहौल में करना चाहिए।इस शादी समारोह में उपस्थित दुल्हन नाजिश सदफ के पिता जेया अहमद और रिश्तेदार ने सामूहिक रूप से कहा कि दुल्हा मोहम्मद हसनैन ने बिना दहेज की शादी करके एक मिसाल कायम किया है।मोहम्मद हसनैन ने दहेज़ जैसी कुप्रथा पर बहुत गहरा चोट किया है।दहेज प्रथा के चलन को समाप्त करने के लिए सबसे पहले शिक्षित और धनी लोगों को अपने घर से ऐसी शादी प्रारंभ करनी होगी।दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी बुराई है।इस बज्म ए निकाह में मोहम्मद अब्बास,मास्टर मोहम्मद दिलशेर, मोहम्मद कैशर,बीजेपी नेता मोहम्मद असगर अली,मोहम्मद मुश्ताक,मोहम्मद मंसूर, जदयू नेता फिरोज आलम,मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद ताजिद,मोहम्मद शमशाद,मोहम्मद हसमत,वार्ड प्रतिनिधि मोहम्मद यकीन अहमद उर्फ उर्फी बाबू,सेवानिवृत्त नाजिर मोहम्मद महमूद आलम उर्फ आलम साहब,मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद रईस,मोहम्मद फिरोज,मोहम्मद सुल्तान,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इलियास,मोहम्मद वकील,मोहम्मद सगीर,मोहम्मद अफरोज,मोहम्मद कैफ आदि समेत दोस्त,रिश्तेदार व अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत कर दूल्हा दुल्हन को दुआओं से नवाजा और शादी की मुबारकबाद दी।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap