Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:18 AM

ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव छुपाने का लगा आरोप, ससुराल वाले फरार, जांच में जुटी पुलिस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा सरिया,वार्ड नंबर 15 की एक विवाहिता को उसके ससुराल वाले पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। थाना अध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान, सिसवा सरिया वार्ड नंबर 15 निवासी, अवधेश चौधरी के 35 साल की पत्नी,रीमा देवी के रूप में की गई है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, फिलहाल ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता को पता चला है कि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, मृतिका के भाई, पूजहां गांव निवासी,मुकेश चौधरी ने संवाददाता को बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।शादी के बाद उसके ससुराल वाले हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करते थे,साथ ही दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे,नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने की बात कहते थे,उसके ससुराल वाले दोनों बच्चों के लेकर फरार हैं,पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
70

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap