Tranding
Sat, 30 May 2026 05:43 PM

जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक, एवं नए पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर नगर के जय किसान आन्दोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता नवनीत यादव व संचालन आशा यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश बहुत ही विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। गरीबी में प्रदेश के सबसे निचले पायदान पर जा पहुंचा है। जो भी सरकार योजनाएं गावों के लिए बनी। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। चारो तरफ लूटपाट मची है। कृषि विभाग शादी, अनुदान, मनरेगा, नवार्ड आदि योजनाएं सिर्फ कागज पर सिमट कर रह गयी हैं। क्षेत्र में लागत अधिक व उपज की कीमत कम होने से किसान कर्ज में डूबता चला जा रहा है। इन सभी किसानों को एकजुट होकर जातिवाद, धर्मवाद से विफल अपने हक के लिए लड़ना होगा। राकेश ने कहा कि किसान मेहनत करके सबका पेट भरता है परन्तु अपने लाचारी, भुखमरी व अभाव में जीवन जीने के लिए मजबूर है। मीटिंग के बाद जय किसान आन्दोलन के संगठन की विस्तार समीक्षा की गई तथा कई ब्लाकों की कमेटियों को अन्तिम रूप दिया गया।मीटिंग को नवनीत यादव, सब्बीर अंसारी, चुन्नी लाल जायसवाल, विनोद यादव, दिलीप गुप्ता, सुनील यादव, विनय उर्फ कुतनु यादव, आशा यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap