Tranding
Sat, 28 Feb 2026 08:03 AM

जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित..

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

      जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ- " मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।" दिलाई।

  इस अवसर पर जिले के सैकड़ो कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे

Karunakar Ram Tripathi
61

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap