Tranding
Sat, 30 May 2026 01:40 PM

किसानों व व्यापारियों के कोल्ड स्टोरेज में रखे हजारों बोरे आलू सड़ कर खराब..

मालिक व प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत शोभ बाजार में स्थित कोल्ड स्टोरेज में किसानों व व्यापारियों के रखे गए हजारों बोरे आलू सड़ गए हैं जिसे किसानों व व्यापारियों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक एवं प्रबंधन के लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई हैं। किसानों व व्यापारियों ने बताया कि आलू उत्पादन के लिए बीज के तौर पर हजारों बोरे कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था लेकिन कोल्ड स्टोरेज के मालिक व प्रबंधन के उदासीन रवैया व लापरवाही के कारण आलू निकासी के पूर्व ही सड़ने लगे और उसमें अंकुरण आ गए जिससे किसान व व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। व्यापारियों ने बताया कि किसानों व व्यापारियों के आलू को प्रबंधकों ने बिना अनुमति के ही बेच भी डाला है और उसे प्राप्त राशि हजम कर गए हैं। शर्मा बाजार के रहने वाले व्यावसायिक दीपांशु राज ने बताया कि मैं 800 पैकेट आलू रखा था जिसमें अधिकांश आलू कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधन के बिना अनुमति से बेच डाला है तथा उक्त राशि वापस करना भी नहीं चाह रहे है। इसी प्रकार सोभ बाजार के व्यवसाय मथुरा प्रसाद ने भी 150 बोरे आलू रखे थे उसे भी बेच दिया गया है।कुछ आलू खराब स्थिति में वापस दिया गया है जिसमें अंकुरण भी आ गए हैं जो बीज लायक भी नहीं हैं। वहीं पदुमचक गांव के व्यवसाय लखन प्रसाद ने भी बताया कि 150 पैकेट रखा था जिसमें 40 पैकेट बेच दिया गया है तथा सड़े आलू हमें वापस कर दिया जा रहा है,जो काफी नुकसानदेह है।इस बाबत पूछे जाने पर स्टोरेज के प्रबंधक मुन्ना सिंह ने बताया कि इस गोदाम की क्षमता 40हजार पैकेट रखने की है।वही सड़े आलू होने के सवाल पर पत्रकारों के सामने ही किसानों व्यापारियों से उलझ जा रहे हैं तथा वेबुनियाद व भ्रामक बातें कहकर टाल देते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap